यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

समर्थक

"जन्मदिन की बधाई" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")

>> 14 March, 2011

आज मेरा जन्म-दिवस है!
आज तुम्हारी वर्षगाँठ को,
मिल कर सभी मनायेंगे।
जन्मदिवस पर प्यारी बिटिया को,
हम बहुत सजाएँगे।।

मम्मी-पापा हर्षित होकर,
लायेंगे उपहार बहुत,
जो तुमको अच्छे लगते हैं,
वस्त्र वही दिलवायेंगे।

होली की पिचकारी के संग,
रंग सलोने भी होंगे,
गुब्बारे और खेल-खिलोने,
सुन्दर-सुन्दर लाएँगे।।

इष्ट-मित्र और सम्बन्धी भी,
देंगे शुभ-आषीष तुम्हें,
इस पावन वेला पर घर में,
यज्ञ-हवन करवायेंगे।

दादा-दादी की बगिया की,
तुम ही तो फुलवारी हो,
खुशी-खुशी प्यारी प्राची को,
हँस कर गले लगायेंगे।
--
मेरी पिछली वर्ष मनाई गई
सालगिरह के कुछ चित्र
बड़े दादा-दादी जी,
मेरे नन्हें दोस्त
और मेरा पूरा परिवार
IMG_1062 - Copy - Copy
मम्मी बैठीं है, पापा गुब्बारा फुला रहे हैं!
IMG_1074 - Copy
पापा मंगल तिलक लगा रहें हैं
और भइया प्रांजल साथ में खड़े हैं!
दादी मोबाइल कान में लगाएँ हैं
और बाबा जी आशीर्वाद दे रहे हैं!
IMG_1069 - Copy (3)
विनीत चाचा जी ने तो मुझे
प्यार से गोद में ही उठा लिया है!
IMG_1063
पीछे मेरी परदादी हैं और बनबसा से
मेरे ताऊ जी आये हैं!
मैं कितनी खुश हूँ न आज!

10 comments:

Udan Tashtari 14 मार्च 2011 8:32 am  

जन्मदिन की बधाई बिटिया रानी को.

Patali-The-Village 14 मार्च 2011 9:16 am  

प्राची को जन्म दिन पर बहुत बहुत शुभकामनाएँ|

रानीविशाल 14 मार्च 2011 9:17 am  

जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो प्राची ...तुम सचमुच बहुत भाग्यशाली हो इतने सारे लोगों की राज दुलारी हो !

अनुष्का 'ईवा' 14 मार्च 2011 9:18 am  

Happy Birth Day To You Dear Prachi Didi..!!

संगीता स्वरुप ( गीत ) 14 मार्च 2011 10:45 am  

प्राची को जन्मदिन की बधाई , आशीर्वाद और शुभकामनायें ...

माधव( Madhav) 14 मार्च 2011 12:35 pm  

happy birth day

Kailash C Sharma 14 मार्च 2011 1:17 pm  

प्यारी बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें !

वन्दना 14 मार्च 2011 1:48 pm  

प्राची को जन्म दिन पर बहुत - बहुत शुभकामनाएँ|

रावेंद्रकुमार रवि 14 मार्च 2011 9:38 pm  

मेरी तरफ से भी प्राची को
बहुत-बहुत प्यारी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद!

आचार्य परशुराम राय 16 मार्च 2011 10:08 pm  

प्रिय प्राची को जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई। बिलम्ब के लिए क्षमा चाहता हूँ।

"चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Infringement Software

Footer

अब मेरे सभी ब्लॉग्स blogspot.com पर आ गये हैं!
(उच्चारण)
http://uchcharan.blogspot.in
/
(शब्दों का दंगल)http://uchcharandangal.
blogspot
.in/
(नन्हे सुमन)http://nicenice-nice.
blogspot
.in/
(बाल चर्चा
मंच)
(चर्चा मंच)http://charchamanch.
blogspot
.in/
(ब्लॉगमंच)http://blogsmanch.blogspot.in/
(अमरभारती)http://bhartimayank.
blogspot
.in/
(हर्ष-आदित्य)http://harshaditya.blogspot.in/

ई-मेल- roopchandrashastri@gmail.com

बच्चों के बलॉग

  © Blogger templates Romantico by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP