यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

समर्थक

"मन का आँगन है महका" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")

>> 05 March, 2011


 

5 मार्च को इस बगिया में, सुमन खिला है प्यारा।
किलकारी से गूँजा फिर से, सूना भवन हमारा।।



उपवन में छा गई बहारें, रंग बसन्ती चहका,
निश्छल प्यारी बातों से, मन का आँगन है महका,
कुल दीपक आया है घर में, बन करके ध्रुव तारा।
किलकारी से गूँजा फिर से, सूना भवन हमारा।।



नीरस जीवन सरस हुआ है, अच्छी लगती दुनिया,
कुछ वर्षों के बाद, हमारे घर में आयी मुनिया,
प्रांजल-प्राची के आने से, दूर हुआ दुख सारा।
किलकारी से गूँजा फिर से, सूना भवन हमारा।।



छोटे-बड़े सभी उत्सव, हम इनके साथ मनाते हैं
बच्चों के संग में रह कर,हम भी बच्चे बन जाते हैं,
सुख का सूरज लेकर आया, है जग में उजियारा।
किलकारी से गूँजा फिर से, सूना भवन हमारा।।



जन्मदिवस पर तुम्हें कीमती, देता हूँ सौगातें,
घर के बड़े-बुजुर्गों की, तुम सदा मानना बातें,
माता-पिता, गुरू का आदर करना धर्म तुम्हारा। 
किलकारी से गूँजा फिर से, सूना भवन हमारा।।


प्रिय पौत्र पांजल को
जन्म दिन पर
दादा जी का शुभाशीर्वाद!

7 comments:

Deepak Saini 5 मार्च 2011 7:00 pm  

प्रांजल को जन्मदिन की हादिक शुभकामनाये

"पलाश" 5 मार्च 2011 10:38 pm  

प्रांजल , आपको जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाये ॥

चैतन्य शर्मा 6 मार्च 2011 1:13 am  

प्रान्जल भैया को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें

नीरज जाट जी 6 मार्च 2011 1:15 am  

प्रांजल शास्त्री बारह साल के हो गये। भाई प्रांजल, अब हाफ टिकट की जगह फुल टिकट की आदत डाल लो।
जन्मदिन मुबारक हो।

Patali-The-Village 6 मार्च 2011 2:48 pm  

प्रांजल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये|

संगीता स्वरुप ( गीत ) 6 मार्च 2011 7:55 pm  

प्रिय प्रांजल को आशीर्वाद और शुभकामनायें ...बहुत सुन्दर कविता लिखी है ..

Akshita (Pakhi) 7 मार्च 2011 11:29 am  

बहुत सुन्दर कविता..बधाई.

Happy Birth Day.


_______________
पाखी बनी परी...आसमां की सैर करने चलेंगें क्या !!

"चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Infringement Software

Footer

अब मेरे सभी ब्लॉग्स blogspot.com पर आ गये हैं!
(उच्चारण)
http://uchcharan.blogspot.in
/
(शब्दों का दंगल)http://uchcharandangal.
blogspot
.in/
(नन्हे सुमन)http://nicenice-nice.
blogspot
.in/
(बाल चर्चा
मंच)
(चर्चा मंच)http://charchamanch.
blogspot
.in/
(ब्लॉगमंच)http://blogsmanch.blogspot.in/
(अमरभारती)http://bhartimayank.
blogspot
.in/
(हर्ष-आदित्य)http://harshaditya.blogspot.in/

ई-मेल- roopchandrashastri@gmail.com

बच्चों के बलॉग

  © Blogger templates Romantico by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP