"घर भर की तुम राजदुलारी" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
>> 04 June, 2011
![]() प्यारी-प्यारी गुड़िया जैसी, बिटिया तुम हो कितनी प्यारी। मोहक है मुस्कान तुम्हारी, घर भर की तुम राजदुलारी।। नये-नये परिधान पहनकर, सबको बहुत लुभाती हो। अपने मन का गाना सुनकर, ठुमके खूब लगाती हो।। निष्ठा तुम प्राची जैसी ही, चंचल-नटखट बच्ची हो। मन में मैल नहीं रखती हो, देवी जैसी सच्ची हो।। दिनभर के कामों से थककर, जब घर वापिस आता हूँ। तुमसे बातें करके सारे, कष्ट भूल मैं जाता हूँ।। मेरे घर-आगँन की तुम तो, नन्हीं कलिका हो सुरभित। हँसते-गाते देख तुम्हें, मन सबका हो जाता हर्षित।। |








8 comments:
बहुत ही अच्छा पोस्ट लिखा है आपने .!मेरे ब्लॉग पर आए ! आपका दिन शुब हो !
Download Latest Music + Lyrics
Shayari Dil Se
Download Latest Movies Hollywood+Bollywood
बहुत बढ़िया कविता है सर!
सादर
बहुत सुन्दर ...
बहुत बढ़िया!
सुंदर कविता।
---------
कौमार्य के प्रमाण पत्र की ज़रूरत है?
ब्लॉग समीक्षा का 17वाँ एपीसोड।
दिनभर के कामों से थककर,
जब घर वापिस आता हूँ।
तुमसे बातें करके सारे,
कष्ट भूल मैं जाता हूँ।।
सुन्दर वास्तविक वात्सल्य
सुंदर कविता
Beautiful poetry Shastri ji.
एक टिप्पणी भेजें