यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

समर्थक

“भैया! मुझको भी, लिखना-पढ़ना, सिखला दो!”(डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

>> 18 February, 2010

“भैया! मुझको भी, लिखना-पढ़ना, सिखला दो!”

भैया! मुझको भी,
लिखना-पढ़ना, सिखला दो।
क.ख.ग.घ, ए.बी.सी.डी,
गिनती भी बतला दो।।


पढ़ लिख कर मैं,
मम्मी-पापा जैसे काम करूँगी।
दुनिया भर में,
बापू जैसा अपना नाम करूँगी।।


रोज-सवेरे, साथ-तुम्हारे,
मैं भी उठा करूँगी।
पुस्तक लेकर पढ़ने में,
मैं संग में जुटा करूँगी।।


बस्ता लेकर विद्यालय में,
मुझको भी जाना है।
इण्टरवल में टिफन खोल कर,
खाना भी खाना है।।


छुट्टी में गुड़िया को,
ए.बी.सी.डी, सिखलाऊँगी।
उसके लिए पेंसिल और,
इक कापी भी लाऊँगी।।

11 comments:

निर्मला कपिला 18 फरवरी 2010 8:12 पूर्वाह्न  

मयंक जी आपकी कल्म को सलाम है आप रोज़ इतने सुन्दर गीत ,कविता लिख लेते हैं इस सुन्दर बाल रचना के लिये बधाई स्वीकार करें धन्यवाद ।

काजल कुमार Kajal Kumar 18 फरवरी 2010 8:21 पूर्वाह्न  

अतिसुंदर अभिलाषा.

ललित शर्मा 18 फरवरी 2010 8:35 पूर्वाह्न  

यही है राईट च्वाईस
नाईस पर नाईस

Udan Tashtari 18 फरवरी 2010 8:50 पूर्वाह्न  

बहुत सुन्दर बात!

RaniVishal 18 फरवरी 2010 9:30 पूर्वाह्न  

Bahut Sundar Baal kavita ....Aadarniya Nirmalaji ki tarah main bhi aapki lekhani ka kamal dekh istabhdh rahati hun!
Saadar
http://kavyamanjusha.blogspot.com/

Suman 18 फरवरी 2010 9:44 पूर्वाह्न  

nice

सतीश सक्सेना 18 फरवरी 2010 11:20 पूर्वाह्न  

आज तो nice वर्षा होगी यहाँ ! शुभकामनायें !

वन्दना 18 फरवरी 2010 12:41 अपराह्न  

aajkal to baal geet padhkar bahut achcha lag raha hai........dil bachcha ban jata hai.

रश्मि प्रभा... 18 फरवरी 2010 1:37 अपराह्न  

bahut hi sahaj bachchon kee baten

sangeeta swarup 18 फरवरी 2010 4:02 अपराह्न  

लड़कियों को शिक्षा का महत्तव बताती खूबसूरत रचना..

दिगम्बर नासवा 18 फरवरी 2010 4:46 अपराह्न  

सुंदर संदेश देती अच्छी रचना ........

"चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Infringement Software

Footer

अब मेरे सभी ब्लॉग्स blogspot.com पर आ गये हैं!
(उच्चारण)
http://uchcharan.blogspot.com
/
(शब्दों का दंगल)http://uchcharandangal.
blogspot
.com
(नन्हे सुमन)http://nicenice-nice.
blogspot
.com
(बाल चर्चा
मंच)
(चर्चा मंच)http://charchamanch.
blogspot
.com
(ब्लॉगमंच)http://blogsmanch.blogspot.com/
(अमरभारती)http://bhartimayank.
blogspot
.com
(हर्ष-आदित्य)http://harshaditya.blogspot.com/

ई-मेल- roopchandrashastri@gmail.com

बच्चों के बलॉग

  © Blogger templates Romantico by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP