यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

समर्थक

"टोपी" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

>> 06 March, 2010

गंजापन ढकने को टोपी, 
मेरे सिर पर रहती है।
ठिठुरन से रक्षा करती हूँ , 

बार-बार यह कहती है।।
 
देखो अपनी गाँधी टोपी,
सारे जग से न्यारी है।
आन-बान भारत की है ये,

हमको लगती प्यारी है।।

लालबहादुर और जवाहर जी ने,
इसको धार लिया।
भारत का सिंहासन इनको,

टोपी ने उपहार दिया।।


टोपी पहिन सुभाषचन्द्र,
लाखों में पहचाना जाता।
टोपी वाले नेता का कद,

ऊँचा है माना जाता।।


लाखों में पहचाना जाता।
टोपी वाले नेता का कद,

ऊँचा है माना जाता।।
खादी की टोपी, धोती,
कुर्ते, की शान निराली है।
बिना पढ़े ही ये पण्डित,

का मान दिलाने वाली है।।
टोपी पहन सलामी,
अपने झण्डे को हम देते हैं।
राष्ट्र हेतु मर-मिटने का प्रण,

हम खुश होकर लेते है।।
(चित्र गूगल से साभार)

"चुराइए मत! अनुमति लेकर छापिए!!

Protected by Copyscape Online Infringement Software

Footer

अब मेरे सभी ब्लॉग्स blogspot.com पर आ गये हैं!
(उच्चारण)
http://uchcharan.blogspot.com
/
(शब्दों का दंगल)http://uchcharandangal.
blogspot
.com
(नन्हे सुमन)http://nicenice-nice.
blogspot
.com
(बाल चर्चा
मंच)
(चर्चा मंच)http://charchamanch.
blogspot
.com
(ब्लॉगमंच)http://blogsmanch.blogspot.com/
(अमरभारती)http://bhartimayank.
blogspot
.com
(हर्ष-आदित्य)http://harshaditya.blogspot.com/

ई-मेल- roopchandrashastri@gmail.com

बच्चों के बलॉग

  © Blogger templates Romantico by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP