सूरत इसकी कितनी प्यारी।
खीरा होता है गुणकारी।।
हरा-भरा है और मुलायम।
सबका मोह रहा है यह मन।।
छीलो-काटो नमक लगा लो।
नींबू का थोड़ा रस डालो।।
भूख बढ़ाता, गैस हटाता।
बीमारी को दूर भगाता।।
चाहे तो रायता बनाओ।
या इसको सलाद में खाओ।।
अपने मुँह का स्वाद बढ़ाओ।
नित्य-नियम से घर में लाओ।।