फूले नहीं समाये।। लगा हुआ था काशीपुर में, बाल सुन्दरी माँ का मेला। बाबा-दादी ने दिखलाया. वहाँ हमें सरकस का खेला। जोकर की बातें सुनकर, हम बहुत हँसे-मुस्काये।
हमें देखकर दादा-दादी,
फूले नहीं समाये।। पहले गये खोखरे पर हम,
फिर आये माँ के दरबार। अपना शीश नवाया हमने, माँ की महिमा अपरम्पार। भूख लगी तो बाबा जी ने, चाट-पकौड़े खिलवाये।
हमें देखकर दादा-दादी,
फूले नहीं समाये।। देहरादून हमारे पापा, सरकारी सेवा करते हैं। इसीलिए हम भी तो, उनके साथ-साथ रहते हैं। बहुत दिनों के बाद, खटीमा के दर्शन कर पाये।