मेरी बालकृति "नन्हें सुमन" से
एक बालकविता
"सब्जी मण्डी"
देखो-देखो सब्जी-मण्डी, बिकते आलू,बैंगन,भिण्डी।
कच्चे केले, पक्के केले, मटर, टमाटर के हैं ठेले।
गोभी,पालक,मिर्च हरी है, धनिये से टोकरी भरी है।
लौकी, तोरी और परबल हैं, पीले-पीले सीताफल हैं।
अचरज में है जनता सारी, सब्जी-मण्डी कितनी प्यारी।
|