सब्जी है यह प्यारी-प्यारी।
मेथी की महिमा है न्यारी।।
गोल-गोल पत्तों वाली है।
इसमें कितनी हरियाली है।।
घोट-पीसकर साग बनाओ।
या आलू संग इसे पकाओ।।
यकृत को ताकत यह देगी।
तन के सभी रोग हर लेगी।।
इसे लगाओ घर-आँगन में।
महक उगेगी यह उपवन में।।
अद्भुत है मेथी की माया।
करती यह निरोगी काया।।